Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:35 am

Sunday, October 18, 2026, 7:35 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

वार्ड संख्या 52 के नियुक्त पार्टी पर्यवेक्षक कैलाश परिहार ने कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन प्राप्त किए

सुनील वर्मा. जोधपुर

नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला जोधपुर, शहर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर मंडल अंतर्गत झालामंड वार्ड संख्या 52 के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक राजहंस भवन में आयोजित हुई।

बैठक में वार्ड संख्या 52 के नियुक्त पार्टी पर्यवेक्षक कैलाश परिहार ने कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा भाजपा के कमल चुनाव चिन्ह को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड ने किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का पर्यवेक्षक कैलाश परिहार से परिचय करवाया। परिहार ने कहा कि क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों को जनता के बीच मजबूती से रखा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।

शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक कुमार तिरंगा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में झालामंड चौराहा, वार्ड संख्या 52 से भाजपा को करीब 2400 मतों की बढ़त मिली थी। इस अवसर पर अशोक झालामंड, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हंसराज प्रजापत, सुरेश कुमार नागोरी, लोकेश प्रजापत, जितेंद्र कुमार नागोरी, नरेंद्र सिंह शेखावत, योगेश पुरी गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह चारण, पत्रकार ओपी प्रजापत, पुखराज प्रजापत सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में पार्टी पर्यवेक्षक कैलाश परिहार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी जिस भी सक्रिय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारे, सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ उसे विजयी बनाने तथा कमल के चुनाव चिन्ह को भारी मतों से जिताने का संकल्प लें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor