Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:04 am

Sunday, October 18, 2026, 6:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बोधि इंटरनेशनल स्कूल : विवान मिर्धा ने इंटरनेशनल टेनिस चैंपियनशिप जीती, मालदीव में लहराया परचम

फाइनल में जर्मनी के लुई गोल्ज को हराया

सुनील वर्मा. जोधपुर

बोधि इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10 के छात्र विवान मिर्धा ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मालदीव में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन वर्ल्ड टेनिस टूर – मालदीव जूनियर ओपन 2026 (जे30) में विवान मिर्धा ने बॉयज़ सिंगल्स का खिताब जीतकर बोधि के साथ जोधपुर का देश में नाम रोशन किया है।

टूर्नामेंट के फाइनल में विवान का मुकाबला जर्मनी के मजबूत खिलाड़ी लुई गोल्ज़ से था। विवान ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले सेट को 6-4 से जीता और दूसरे सेट में तो प्रतिद्वंदी को कोई मौका ही नहीं दिया। दूसरा सेट 6-0 से जीतकर उन्होंने खिताब पर कब्जा कर लिया। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि जे 30 वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर सर्किट का एक अहम पड़ाव है, जहाँ दुनिया भर के उभरते सितारे हिस्सा लेते हैं।

इस शानदार जीत पर स्कूल के अध्यक्ष नरेश बोथरा एवं निर्देशिका श्रीमती नीतू बोथरा ने विवान को बधाई देते हुए कहा, “विवान न केवल एक मेधावी छात्र है, बल्कि एक समर्पित खिलाड़ी भी है। पढ़ाई और खेल के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर उसने जो मुकाम हासिल किया है, वह सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। हमें उस पर गर्व है।”बोधि इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने विवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor