Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 9:43 am

Tuesday, August 25, 2026, 9:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नजर फोटो और पेंटिंग एग्जीबिशन : जयपुरवासियों ने दिखाया उत्साह

जवाहर कला केंद्र में फोटोग्राफी ओर पेंटिंग महाकुंभ का हुआ समापन, नज़र फोटोग्राफी अवॉर्ड चिन्मय कॉर को दिया गया, पेंटिंग में सुषमा सिंह को मिला अवार्ड

सुनील वर्मा. जयपुर

राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत जयपुर में जवाहर कला केंद्र की सहभागिता में नज़र फोटो और पेंटिंग एग्जीबिशन का पांचवां – सीजन वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर एग्जीबिशन के तीसरे दिन जयपुरवासियो ने उत्साह दिखाया। समापन पर पांच साल सेलिब्रेशन करते हुए केक सेरेमनी में आरएएस पंकज ओझा, आईएफएस केसी मीणा ने सभी पार्टिसिपेट के साथ सेलिब्रेट किया। इसी के साथ नज़र फोटोग्राफी का अवॉर्ड चिन्मय कॉर ओर पेंटिंग आर्टिस्ट में सुषमा सिंह जर्नलिस्ट में जोधपुर से शिवलाल ओर जयपुर से सुनील शर्मा को दिया जाएगा।

सैल्फी के लिये पुरानी विंटेज कार भी डिस्प्ले की हे जिसे रंगों से रंगा हुआ हे। यह जयपुर का सबसे बड़ा – फोटोग्राफी का महाकुंभ जिसमें 400 से अधिक फोटोग्राफर ओर आर्टिस्ट जिसमें 800 से ज्यादा फोटो और आर्ट डिस्प्ले की गई थी। इसमें देश विदेश से ओर राजस्थान के फोटोग्राफर थे।

इसमें तीसरे दिन राजस्थान की जानी-मानी हस्तियां विधायक बालमुकुंद आचार्य, आईपीएस अमनदीप कपूर, आईएफएस केसी मीणा, आरएएस पंकज ओझा, आरएएस गोपाल राम बिरदा, प्रीति शर्मा, जितेंद्रपाल सिंह कछावा, मनाली गोयल, दीपक गुप्ता, भी सम्मिलित हुए फाउंडर रेणुका कुमावत ओर अदिति अग्रवाल ने सभी अतिथियों का सम्मान किया । एग्जीबिशन के संरक्षक रेणुका कुमावत ने सभी पार्टिसिपेट को बधाई दी ओर अगले साल सभी के लिए कुछ ओर नया लाया जाएगा जिससे आर्टिस्ट और फोटोग्राफर की आर्ट को प्रोत्साहन किया जाए। देश विदेश के खूबसूरत तस्वीरें ओर पेंटिंग देख कर जयपुर के लोगो का बेहद प्यार मिला। यह ऐसा मंच हे जहां सभी फोटोग्राफरों ओर पेंटिंग आर्टिस्ट को एक साथ लाया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor