राखी पुरोहित. जोधपुर
डॉ संजीदा खानम शाहीन “कादंबरी” को 2026 मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। गुलाबी नगरी जयपुर में कृषि अनुसंधान विभाग दुर्गापुरा में डॉ संजीदा खानम शाहीन “कादंबरी” को विश्व प्रसिद्ध सम्राट मुंशी प्रेमचंद साहित्य गुरु की जयंती पर मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा गया ।
संस्था के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने प्रतियोगिता में चयनित साहित्यकारों की घोषणा की। मंचाशीन पदाधिकारीगण, अतिथिगण के सान्निध्य में सम्मानित किया गया। मुंशी प्रेमचंद की कहानी पूस की रात की समीक्षा करने के लिए मुंशी प्रेमचंद साहित्य सम्मान दिया गया।

