नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ललित नारायण आमेटा द्वारा की गई घोषणा
राखी पुरोहित. जोधपुर
अनीता जितेंद्र मेहता को कला और संस्कृति (ग्रामोद्योग) पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत के राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. ललित नारायण आमेटा द्वारा संगठन के विस्तार क्रम में जोधपुर की वरिष्ठ समाजसेविका, शिक्षाविद् एवं संस्कृति फाउंडेशन की सक्रिय कार्यकर्ता डॉ. अनीता जितेंद्र मेहता को राष्ट्रीय अध्यक्ष – कला और संस्कृति (ग्रामोद्योग) प्रकोष्ठ.के पद पर मनोनीत किया गया है।
इससे पूर्व डॉ. मेहता जोधपुर जिला समन्वयक के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही थीं। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्रामोद्योग के क्षेत्र में विशेष योगदान
डॉ. अनीता जितेंद्र मेहता विगत कई वर्षों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने हेतु कार्यरत हैं। उन्होंने जोधपुरी बंधेज, मेहंदी घरेलू उद्योग, पंजा दरी जैसे लुप्त हो रहे हस्तशिल्प के कारीगरों को संगठित कर उनके उत्पादों को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया। जिला खादी उद्योग के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा बुनकर दिवस मनाया गया। महिला सशक्तिकरण के तहत ग्रामीण बुनकर महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें खादी ग्रामोद्योग, पीएमईजीपी योजना से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया। आपके प्रयासों से सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं आज स्वरोजगार से जुड़कर परिवार का संबल बनी हैं। प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” एवं “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को गांव-ढाणी तक पहुंचाने में डिजिटल एवं जमीनी स्तर पर सराहनीय कार्य किया। हस्तशिल्प उद्योग मेला में स्टॉल दिलाने की व्यवस्था भी की।
युवा पीढ़ी को भारतीय कला, संस्कृति और पारम्परिक उद्योगों से जोड़ने हेतु निरंतर जागरूकता शिविर, कार्यशाला एवं सेमिनार, प्रदर्शनियों का आयोजन किया। अपने मनोनयन पर डॉ. अनीता मेहता ने कहा कि “यह मेरे लिए गौरव का विषय है। मैं इस दायित्व के माध्यम से भारत की ग्रामीण प्रतिभाओं, विशेषकर महिला कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु संकल्पबद्ध हूँ। “संस्था के CEO डॉ. ललित नारायण आमेटा ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मेहता के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामोद्योग को नई दिशा मिलेगी।

