पंकज जांगिड़. जोधपुर
रातानाडा, ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर मंदिर के महंत श्रीधरगिरी महाराज के सान्निध्य में मंदिर समिति सदस्यों व शिवभक्तों की ओर से “सावन मन भावन” कार्यक्रम आयोजित हुआ।
महंत श्रीधरगिरी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा महादेव, राधाकृष्ण और सावन से ओतप्रोत भजनों की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिन पर शिव-पार्वती बने हिमांशी माहेश्वरी-दृति सोनी ने सभी का मन मोहा। इस अवसर पर मंदिर में शिव-परिवार, ठाकुरजी व देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

