Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 8:47 pm

Wednesday, August 26, 2026, 8:47 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अणुव्रत समिति जोधपुर की ओर से अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 आयोजित

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति जोधपुर की ओर से हुआ आयोजन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति जोधपुर की ओर से क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट का आयोजन 24 अगस्त को किया गया। आयोजन जिला स्तर पर हुआ, जिसमें 13 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने इस रचनात्मक कार्यक्रम में बखूबी से भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पुरोहित ने की । अतिथियों का स्वागत राज्य प्रभारी डॉ. सुधा भंसाली ने किया।

सीनियर जूनियर ग्रुप दोनों ही ने पांचों प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। गीत गायन ग्रुप सॉन्ग जूनियर में महावीर पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जूनियर सोलो गीत में समीक्षा भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । सीनियर ग्रुप गीत में अंबुजा पब्लिक स्कूल ब्यावर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर सोलो गीत में कृति रंगवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जो की MGGH 11 सेक्टर स्कूल जोधपुर की विद्यार्थी रही। सीनियर ग्रुप सॉन्ग में अंबुजा पब्लिक स्कूल ब्यावर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में राबडियावास जिला ब्यावर की जूनियर ग्रुप की कुसुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में सीनियर ग्रुप में MGGH 11 सेक्टर जोधपुर की छात्रा मनिष्का परिहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप APS ब्यावर की छात्रा रिद्धि राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता जूनियर ग्रुप की भूमिका गोदारा APS ब्यावर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप APS ब्यावर की आराध्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में लाला लाजपत राय स्कूल जोधपुर के यशपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में बाल मंदिर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर जोधपुर की छात्रा जिज्ञासा पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप निबंध प्रतियोगिता में महावीर पब्लिक स्कूल की छात्रा ध्रुविका डूडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अर्पिता सोनी, खुशबू ,सोनी किशन पंवार, पंडित जसराज आदि ने निष्ठापूर्वक निभाई। अणुव्रत समिति क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की सह संयोजिका श्रीमती विमला गट्टानी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सभी शिक्षकों, अतिथियों, निर्णायक और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। अणुव्रत समिति के संगठन मंत्री भूपेश, पूर्व मंत्री महावीर चौपड़ा, कोषाध्यक्ष रूपचंद भंसाली, सविता, सदस्य पंकज, पूर्व अध्यक्ष सोहन राज ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अंबुजा पब्लिक स्कूल ब्यावर के शिक्षक दिनेश उपाध्याय ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor