Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:39 am

Sunday, October 18, 2026, 8:39 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

समाजसेवी विनोद सिंघवी का किया अभिनंदन

सुनील वर्मा. जोधपुर

अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा की राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिलेश वडेरा के नेतृत्व में जोधपुर के सुप्रसिद्ध भामाशाह एवं समाजसेवी विनोद सिंघवी का अखिल भारतीय सिंघवी भाईपा संगठन के तीन वर्ष के लिए पुन: अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्नेहपूर्वक सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष टीकमचंद परिहार, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर सिंह खींची, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीषा राठौड़, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनिता परिहार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, सचिव हेमंत मौर्या, न्यायिक अधिकारी प्रदीप सोनगरा, प्रकुल मौर्या एवं कुणाल मौर्या सहित महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

महासभा की ओर से विनोद सिंघवी को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि विनोद सिंघवी का सामाजिक सरोकारों, समाजसेवा तथा जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके अनुभव, सेवाभाव एवं सक्रिय नेतृत्व की प्रशंसा की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor