Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 10:52 pm

Wednesday, August 26, 2026, 10:52 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत व एहतराम से मनाया

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

मजहबे इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के दुनिया में आमद का जश्न (यौमे पैदाइश) ईद मीलादुन्नबी का पर्व बुधवार को अकीदत व एहतराम से मनाया गया।

जलसा कमेटी के उस्ताद हाजी हमीम बक्ष की अगुवाई में उस्ताद सुबराती खान, उस्ताद रफीक कुरैशी उस्ताद, उस्ताद सलीम सैफी, नियामत पठान के सान्निध्य में जुलूस ए-मुहम्मदी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हाथों में झंडे लिए लोगों ने हिस्सा लिया। सादगीपूर्ण तरीके से निकले इस जुलूस में बच्चों से लेकर बड़े सभी शामिल हुए।

सदर उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने बताया ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में आज जुलूस निकालने के लिए सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग राजकीय उम्मेद स्टेडियम ग्राउंड में जुटने शुरू हुए। प्रवक्ता माज़िद खान ने बताया उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, कारी मो. अबुल हसन मीनाई चिश्ती, पीर कारी मो. जावेद अली मीनाई चिश्ती, मौलाना अबुल कलाम, करणसिंह उचियारड़ा, पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, सलीम खान, इरफान बेली, जफर खान ने दीनी ऐलान स्मारिका का विमोचन कर हरी झंडी दिखाकर राजकीय उम्मेद स्टेडियम से जुलूस को रवाना किया। जुलूस ए मुहमदी में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारा, कौमी एकता और सद्भाव का पैगाम दिया। जुलूस स्टेडियम से बंबा मोहल्ला, साइकिल मार्केट घंटाघर, नई सडक़, मिनर्वा सेंटर, सोजती गेट, जालोरी गेट होते हुए बड़ी ईदगाह पहुंचा। प्रवक्ता माज़िद खान ने बताया जुलूस में नबी के रोजे की झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। जूलूस के दौरान जगह-जगह पर मुस्लिम समुदाय की विभिन्न संस्थाओं ने जूलूस ए मुहम्मदी का इस्तकबाल गुलपोशी करके किया। जुलूस ईदगाह पहुंचकर देश की खुशहाली और अमन की दुआओं के साथ संपन्न हुआ।

दीनी ऐलान स्मारिका का हुआ विमोचन, निःशुल्क बंटी

जुलूसे मुहम्मदी में मुहम्मद साहब के जीवन पर आधारित दीनी ऐलान स्मारिका का विमोचन अब्दुल सलीम कादरी के सान्निध्य में उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, पीर कारी मो. अबुल हसन मीनाई चिश्ती, पीर कारी मो. जावेद अली मीनाई चिश्ती, मौलाना अबुल कलाम, करणसिंह उचियारड़ा, पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, सलीम खान, इकबाल खान, इरफान बेली, जफर खान, फिरोज फेम, सहित कई अतिथियों ने स्मारिका व नमाज की किताबों का विमोचन किया। अब्दुल सलीम कादरी ने बताया कि दीनी ऐलान स्मारिका व नमाज की किताबें उम्मेद स्टेडियम से जालोरी गेट ईदगाह तक जुलूसे मुहम्मदी में नि:शुल्क बांटी गई। साथ ही पाली, नागौर, बालोतरा, कोटपूतली, जैसलमेर, बाड़मेर, भीनमाल सहित सीरते पाक के जलसों में कई शहरों में निःशुल्क विरतण किया गया।

नियामत पठान, अमजद बक्ष, फिरोज खान, इंसाफ अली भाईजान, मेहबूब भूरा भाई, रशीद जिन्दरान, मो. आमीन, अजीज पठान, मो. रईस, शाहरूख खान, रईस बक्ष, शाकिर शेख, दानिश बक्ष सहित कार्याकर्ताओं ने जुलूस में सक्रियता से भूमिका निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor