135 बार रक्तदान, तीन बार बाल दान, और अंगदान की घोषणा करने वाले राठौड़ ने जीवन पर्यंत सेवा का संकल्प लिया है
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ को 135 बार रक्तदान करने, तीन बार केश (बाल ) दान करने और मानव सेवा के लिए वीर दुर्गादास राठौड़ की 388 वीं जयंती पर वीर दुर्गादास स्मारक मसूरिया पहाड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर के पूर्व नरेश गज सिंह ने वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान से सम्मानित किया।
राठौड को गत 15 अगस्त को भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि राठौड ने जोधपुर में सर्वाधिक 135 बार रक्तदान कर कई अनजान मरीजों को जीवन दान दिया है। वर्तमान में लगभग 1000 रक्तदाताओं की टीम के साथ जोधपुर में रक्त की कमी को पूरा कर रहे हैं।

