Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:26 am

Sunday, October 18, 2026, 6:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति 30 अगस्त को बन्द रहेगी

सुनील वर्मा. जोधपुर

जल भंडारण तथा आवश्यक रख रखाव हेतु 30 अगस्त को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी ।

अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 30 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 31 अगस्त को तथा 31 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 1 सितंबर को की जावेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 30 अगस्त को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 31 अगस्त को की जाने वाली जलापूर्ति 1 सितंबर को एवं 1 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 2 सितंबर को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor