Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 10:42 am

Friday, August 28, 2026, 10:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : रक्तदान शिविर में 144 यूनिटर रक्त संग्रहित, हैदर अली के नाम उमराह की लॉटरी निकली

गरीब और जरूरतमंद के काम आएगा रक्त, युवाओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

पिछले 18 सालों से हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मारवाड़ शरिआ काॅओपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड की ओर से जालोरी गेट, ओक्सफोर्ड स्कूल के सामने तात् पार्क में ‘विशाल रक्तदान शिविर एवं अतिथि सम्मान‘ का भव्य आयोजन हुआ। मारवाड़ शरिआ सोसायटी के सीईओ एवं मौलाना आज़ाद यूनिर्विटी के फाउंडर मोहम्मद अतीक ने बताया कि नबी मुहम्मद सल्लललाहो अलैहे वसल्लम की पैदाईश पर खून दान करना, सही मायनों में उनसे मुहब्बत की एक सच्ची अकीदत है।

ब्लड कैम्प का मक़सद गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर खून की व्यवस्था कराना तथा आमजन में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना है। खिदमत-ए-ख़ल्क़ ट्रेवल फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद गजधर ने बताया कि कैम्प में रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों में से लाॅटरी के जरिये निकाले गए नाम में ढलाई का काम करने वाले मजदूर, बलदेव नगर निवासी भाग्यशाली रक्तदाता हैदर अली का नाम खुला। इन्हें शीघ्र ही मक्का-मदीना उमराह धार्मिक यात्रा का हवाई टिकिट निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

यूनाइटेड उम्माह वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल रहीम सांखला ने कहा ब्लड कैंप में शहर के विभिन्न इलाकों से आये 144 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मंसूरी समाज के सचिव मोहम्मद असलम मंसूरी ने बताया कि जुलूस में आये सभी मौलानाओं, उलेमाओं, अखाडो के उस्तादों और अतिथियों को एज़ाजनामा देकर सम्मानित किया गया।

लोहार बिरादरान जयपुरियान विकास संस्था जोधपुर के उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद ने जानकारी दी कि रक्तदान शिविर में समाजसेवी इक़बाल बेंड बॉक्स, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सेासायटी के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अफजल, मोहम्मद हारून, सदस्य सईद अहमद खिलजी, द राॅयल ग्रुप सेवा समिति के संस्थापक वसीम अकरम, समाजसेवी जावेद हुसैन ईदगाह, वेलफेयर फाउंडेशन चुंदड़ीगर समाज के संयोजक मोहम्मद आरिफ चुंदड़ीगर, सह संयोजक असलम चुंदड़ीगर, जाकिर चुंदड़ीगर, आमिर खान ईवेंट कम्पनी के डायरेटर आमीर खान कुवैत वाला, अंजुमन कौम नागौरी सिलावटान (अबाबिल ग्रुप) के मोहम्मद साबिर, समाजसेवी सनवर अब्बासी, नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संस्थापक साजिद खान जोधाणा, नेशनल मिरासी समाज विकास समिति के अध्यक्ष नवाब खान, आयत ई मित्र एण्ड कम्प्यूटर सेन्टर के आसिफ खान सिंधी, राजस्थान मुस्लिम तेली महापंचायत के सचिव सैयद वसीम अख्तर, कौम भिश्ती देशवाला बेड़ा अंजुमन समिति के सचिव अब्दुल वहाब सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बन्दुकसाज लौहार समाज, अध्यक्ष, ईमामुदिन ने बताया कि मुख्य रूप से मथुरा दास माथुर अस्पताल ब्लड बैंक के डॉक्टर अजय व्यास एंड टीम तथा राज ब्लड बैंक के डॉ. अर्पित सिंह चौहान एंड टीम का खास सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor