Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:02 am

Sunday, October 18, 2026, 8:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पहल फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

पहल फाउंडेशन चारिटेबल ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, तापी बावड़ी, अशोक कॉलोनी, भदासिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों एवं मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहल फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष कमलेश परिहार, शिवराज, रजनी एवं प्रिया उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक डॉ. दीप्ती गौड़, ऋतु कंवर तथा भूतपूर्व पार्षद मुकेश जी सहित अन्य उपस्थितजनों ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश परिहार ने विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग के कारणों और उनके पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान एवं पर्यावरणीय असंतुलन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं मानवीय महत्व से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor