Explore

Search

Monday, August 31, 2026, 10:41 am

Monday, August 31, 2026, 10:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण हेतु पतंजलि कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

राखी पुरोहित. जोधपुर

परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण महाराज के सान्निध्य में स्वामी परमार्थ देव के आशीर्वाद एवं अनुकम्पा से पतंजलि योगपीठ में आयोजित होने वाले मुख्य योग शिक्षक शिविर में भाग लेने हेतु जोधपुर से 45 सहयोग शिक्षक जायेंगे।।

आज पृथ्वीराज नगर महाराजा पार्क में इस निमित एक जिला कार्यकारिणी समन्वयक बैठक आयोजित हुई। जिसमें भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी करनाराम चौधरी ने योग, यज्ञ, प्राणायाम, सनातन संस्कृति के ऊपर योग शिक्षकों के उद्बोधन दिया। पतंजलि योग चिकित्सक प्रमोद कुमार माचरा ने सहयोग शिक्षकों को पतंजलि योगपीठ में होने वाली प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।।

भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी लालचंद सिंधी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी लोकेश गहलोत, किसान सेवा समिति प्रभारी महेंद्र पूनिया ने प्रमाण पत्र वितरण का कार्य सम्पन्न कराया। पूरे कार्यक्रम की कवरेज सोशल मीडिया सह प्रभारी लखन गोयल ने की। आज के कार्यक्रम में महाराजा पार्क जन सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंवार, महेश शर्मा, निर्मल बचलस, शारदा मबुनकर मुक्ता दवे महिला योग समन्वयक सुजाता शर्मा, काजल तेजवानी, हेमलता टाक, लक्ष्मी, सीता कंवर, बिलाड़ा से प्रकाशचन्द्र वर्मा, कानाराम , केरू से गणेश सारण, मानसागर से प्रेम चन्द पंवार, रमेश प्रकाश शर्मा, शिकारगढ़ से चेनाराम चौधरी, उम्मेदाराम, उम्मेदसिंह भाटी कृष्णा डिस्ट्रीब्यूटर, पीपाड़ से संपत सैनी, नयापुरा से महेंद्र सांखला, श्रवण सांखला, अभिमन्यु बेनीवाल, पूजा सांखला, राम दिनेश एवं पृथ्वीराज नगर झालामंड से पतंजलि के सैकड़ों योगी भाई बहनों ने भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor