राखी पुरोहित. जोधपुर
वंदे भारत सेवा संस्थान के तत्वावधान में गोबर राम की प्रथम पुण्यतिथि पर 75 यूनिट रक्तदान हुआ। जानकारी देते हुए वंदे भारत सेवा संस्थान के प्रमोद कुमार ने बताया कि स्व.गोबर राम राजस्थान पुलिस के जांबाज सिपाही थे। सेवा में रहते हुए उन्होंंने सदैव सब का सहयोग किया।
आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पुलिस लाइन डिस्पेंसरी में उनके परिवार जनों और उनके मित्र जनों द्वारा 75 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़, अध्यक्ष विजय अरोड़ा, संरक्षक विनोद आचार्य, सह सचिव राहुल बोराणा उपस्थित रहे। सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी रक्तदाताओं और उनके परिवार जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


