Explore

Search

Tuesday, September 1, 2026, 10:29 am

Tuesday, September 1, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिरोही समाज जोधपुर : स्नेह मिलन में झलका उल्लास, जस्टिस संदीप शाह बोले- समाज परिवार के समान

रातानाडा स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में दुख-सुख में साथ निभाने के लिए सिरोही समाज परिवार की सराहना की

जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष अग्रवाल ने प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

रातानाडा स्थित एक होटल के खचाखच भरे सभागार में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शाह के मुख्य आतिथ्य में सिरोही समाज जोधपुर का स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समाज के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शाह ने बताया कि
कार्यक्रम में समाज की सचिव श्रीमति नीता जैन ने न्यायाधीश संदीप शाह का परिचय बताया एवं समाज की गतिविधयों की जानकारी दी ।

न्यायाधीश संदीप शाह ने अपने वक्तव्य में बताया कि समाज एक परिवार के समान होता है, जिसमें दुःख सुख में सभी साथ होते हैं। यह सिरोही समाज भी एक ऐसा समाज है, जिसमें सभी जातियों के परिवार सम्मिलित हैं, जिन्हे आज इस एक मंच पर देखकर उन्हे अत्यंत ही प्रसन्नता हुई है। भविष्य मे और भी अधिक परिवार जो सिरोही जिले से है, वे इस समाज से जुडकर समाज की छुपी प्रतिभाओं को इस मंच के माध्यम से प्रकाशमान कर उजागर करने का पर्यास करेंगे।

समाज के संरक्षक कान्तिलाल जैन ने बताया कि समाज के सभी सदस्यों को एकजुट होकर समाज को आगे बढाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिये। समाज के अध्यक्ष सुरेश गोयल ने अपने कार्यकाल के इस प्रथम कार्यक्रम को सफल बताया और पधारे हुए जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनीष अग्रवाल का संक्षिप्त परिचय दिया।

समाज की सांस्कृतिक सचिव श्रीमती शिल्पी कोठारी द्वारा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य गायन प्रस्तुत किए, तत्पश्चात एक क्वीज प्रतियोगिता में सिरोही के इतिहास कला एवं संस्कृति पर प्रश्न पूछे गये। कार्यक्रम में समाज के 75 वर्ष की उम्र पार कर चुके वृद्धजनों का सम्मान किया गया। न्याधीश संदीप शाह द्वारा श्रीमती स्थिति द्वारा लिखित पुस्तक”KNOW YOUR SOUL”एवं श्री राजेन्द्र शाह द्वारा तैयार की गयी समाज की नई डायरेक्ट्री का भी विमोचन किया गया। अन्त में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष अग्रवाल द्वारा समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को पारितोषिक प्रदान किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor