Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संवित धाम योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का 22वां वार्षिकोत्सव 4 सितंबर को

श्रीकृष्ण की 1008 तुलसीदल से अर्चना और पंचामृत अभिषेक होगा

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा दईजर-लाछा बासनी में स्थापित संवित धाम आश्रम में जन्माष्टमी एवं भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का 22वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं वैदिक परंपरा के साथ शुक्रवार, 4 सितंबर को मनाया जाएगा। इस पाटोत्सव का शुभारंभ रात्रि 8 बजे सामूहिक संकीर्तन से होगा।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी की अध्यक्षा रानी ऊषा देवी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण का पुराणोक्त एवं वेदोक्त मंत्रों तथा छंदों के साथ विधिवत पूजन किया जाएगा। रात्रि 10:30 बजे से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन, अभिषेक, अर्चना एवं स्तोत्र पाठ होगा। रात्रि 12 बजे ढोल, थाली, मंजीरे एवं घंटियों की मंगलध्वनि के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर आरती, महानीरंजन एवं उत्सव कीर्तन का आयोजन होगा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की बेला पर श्रद्धालु सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन एवं जयघोष करेंगे।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के शरद जोशी और नेमाराम गहलोत ने बताया कि पूजन-अनुष्ठान सोमयाजी अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास के आचार्यत्व में संपन्न होगा। भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक पय, मधु, शर्करा, घृत, दधि, पंचामृत एवं इत्र से किया जाएगा। इसके साथ 1008 तुलसीदल से विशेष अर्चना तथा विभिन्न स्तोत्रों का पाठ किया जाएगा। सामूहिक पूजन में वरिष्ठ संवित साधक महेश हर्ष, शेखर थानवी, तरुण व्यास, भैरोंसिंह राजपुरोहित सहित अन्य संवित साधक सामूहिक पूजा एवं अनुष्ठान में सहभागी बनेंगे।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के ब्रजेश हर्ष और गोविंदलाल बोहरा ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव में सामूहिक संकीर्तन में शरद जोशी, राजेश कल्ला, नटवर व्यास, शैलेश व्यास, सुनील दाधीच, राघवेन्द्र वशिष्ठ, कांक्षित वशिष्ठ, विमल वर्मा सहित महिला साधिकाओं में ऋतम्भरा वशिष्ठ, त्रिपुरा वशिष्ठ, हेमांगी वशिष्ठ, शशिकला पुरोहित, दुर्गा व्यास, शशिबाला कल्ला, विजया कल्ला, डॉ. हेमांगी पुरोहित सहित अन्य महिला साधिकाएँ सामूहिक संकीर्तन गान करेंगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor