Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

साईं नाथ वाटिका में कजली तीज महोत्सव हर्षोललास के साथ संपन्न

100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा लोक परंपरा का निर्वहन किया

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

साईं नाथ वाटिका सेवा समिति, 18 सेक्टर, जोधपुर के तत्वावधान में कजली तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मोहल्ले की 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा लोक परंपराओं का निर्वहन किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कजली तीज की पूजा कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सत्तू, वैश्य, लोभिए तथा गणेश-लपसी-तपसी की कथा का वाचन एवं प्रस्तुतीकरण निधि माथुर द्वारा किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने बड़े ध्यान एवं श्रद्धा भाव से सुना।

समारोह में पारंपरिक गीत-संगीत एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय कुलदीप सेन की अध्यक्षता में किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सौहार्द एवं पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor