Explore

Search

Wednesday, September 2, 2026, 10:27 am

Wednesday, September 2, 2026, 10:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर फैशन फेस्टिवल में बिखरा ग्लैमर का जलवा, रैंप पर दिखी प्रतिभाओं की चमक

50 से अधिक मॉडल्स ने रैंप पर दिखाया हुनर, छह डिजाइनर्स ने पेश किए फैशन व ज्वेलरी के शानदार कलेक्शन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

सिद्धार्थ हेरिटेज क्लब में रविवार को आयोजित जोधपुर फैशन फेस्टिवल 2026 में फैशन, ग्लैमर, कला और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। मीरा प्रोडक्शंस एवं एचपीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य फैशन इवेंट में 50 से अधिक मॉडल्स ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। फेस्टिवल के दौरान मिसेज एवं मिस टीज 2026 प्रतियोगिता भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। मिसेज वर्ग में 11 और मिस वर्ग में 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की झलक दिखाई। कार्यक्रम में छह डिजाइनर्स ने अपने आकर्षक फैशन एवं ज्वेलरी कलेक्शन प्रस्तुत किए। इनमें डीपी क्रिएशन की डिजाइनर डिंपल सोलंकी, गोरनाशी बुटीक की सुमन जैन, चंडीगढ़ की आरजे फैशन, रिया कलेक्शन की ज्वेलरी डिजाइनर रिया पंवार, चामुंडा बुटीक की बाबिता जी तथा गाजबण बुटीक की अंजली परिहार शामिल रहीं। डिजाइनर्स के नवीनतम कलेक्शन ने रैंप पर फैशन के अलग-अलग रंग और रचनात्मकता को जीवंत कर दिया। रैंप पर मॉडल्स ने आकर्षक परिधानों और ज्वेलरी को शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया। पारंपरिक भारतीय परिधानों के साथ आधुनिक फैशन और राजस्थानी संस्कृति की खूबसूरत झलक ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। मॉडल्स की शानदार प्रस्तुति और डिजाइनर्स की रचनात्मकता ने पूरे माहौल को फैशनमय बना दिया।

मॉडल्स के आकर्षक मेकअप एवं हेयर स्टाइल की जिम्मेदारी गीतांजलि सैलून की टीम ने संभाली। मॉडल्स को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देने में सैलून टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों के अनुसार, फैशन फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य फैशन, मॉडलिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम कर रही प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उभरते मॉडल्स एवं डिजाइनर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मीरा प्रोडक्शंस की ओर से भारत दयानी एवं एचपीसीएल की ओर से दीपक मेवाड़ा ने सभी डिजाइनर्स, मॉडल्स, प्रतिभागियों, मेकअप एवं हेयर स्टाइल टीम, सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और भविष्य में भी फैशन एवं मॉडलिंग के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मंच देने के प्रयास जारी रहेंगे। जोधपुर फैशन फेस्टिवल 2026 ने शहर में फैशन, कला, संस्कृति और ग्लैमर से सजी एक यादगार शाम के रूप में अपनी खास पहचान बनाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor