Explore

Search

Wednesday, September 2, 2026, 10:29 am

Wednesday, September 2, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन व जन्माष्टमी उत्सव

दिव्यांग विद्यार्थियों एवं विशेष शिक्षकों का हुआ सम्मान; इनरव्हील क्लब की सार्थक पहल

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा संचालित प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में जन्माष्टमी एवं रक्षाबंधन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विकलांग पुनर्वास एवं प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्षा डॉ. मीना बरड़िया के स्वागत संबोधन से हुई।

समारोह के दौरान इनरव्हील क्लब की सदस्यों द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को रक्षा सूत्र बांधकर समावेशी रक्षा बंधन का संदेश दिया तथा उज्ज्वल भविष्य और उन्नति की कामना की गई। कार्यक्रम में छात्रों एवं क्लब की सदस्स्यों द्वारा भक्तिमय भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गईं। छात्र रत्नाराम ने राजस्थानी भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं, डॉ. मीना बरड़िया ने राग भूपाली में “जाऊं तोरे चरण कमल पर वारी” अच्युतम केशवम रामनारायण,भजन की सुंदर प्रस्तुति दी।

प्रभा भंडारी ने माता की चुनरी जैसे भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक आरती में भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षक सम्मान दिवस का आयोजन कर शिक्षा और दिव्यांग सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। श्रीमती भावना गहलोत (प्रिंसिपल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांसी कॉलोनी), श्रीमती राशि जैन (प्रिंसिपल, नवज्योति मनोविकास केंद्र), श्री प्रकाश खीची (प्रिंसिपल, राजकीय अंध विद्यालय, आंगणवा), श्री सुनील बिश्नोई (स्पेशल एजुकेटर, गांधी बधिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माता का थान), डॉ. अरविंद जोशी (असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय) इन सभी सम्मानित शिक्षकों को ₹1100 नकद राशि, शॉल, पुस्तक एवं प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री प्रमोद सेन, निर्मल सैन, दिलीप सुराणा, शर्मिला, डॉ. भावना, सविता, मंजू मेहता,गजेंद्र सिंह,राम सिंह,कर्मवीर सिंह,मान सिंह,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा प्रभा भंडारी, सचिव कल्पना कावरा, आशा उत्तम चंदानी, नीरू गौड़, संतोष माहेश्वरी, संतोष मेहता, राशि भंडारी, डॉ. मीना बरड़िया एवं ज्योति शर्मा सहित क्लब की कई सदस्याएँ मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अरविंद जोशी ने उपस्थित सभी अतिथियों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor