Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति 4 सितंबर को बन्द रहेगी

सुनील वर्मा. जोधपुर

जोधपुर, 1 सितंबर। जल भंडारण तथा आवश्यक रख रखाव हेतु 4 सितंबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी ।
अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 4 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 5 सितंबर को तथा 5 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति ़6 सितंबर को की जावेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत, जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 4 सितंबर को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 5 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 6 सितंबर को एवं 6 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 7 सितंबर को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor