पंकज जांगिड़. जोधपुर
पाल-गंगाणा रोड स्थित नवकार सिटी में नवकार सोसायटी की ओर से 4 सितंबर, शुक्रवार को शाम 8 बजे से मध्यरात्रि तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव के उपलक्ष्य में “नंद के आनंद भयो जय हो नंदलाल की” कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें गायिका मंजू डागा एंड पार्टी भगवान श्याम और उत्सव से ओतप्रोत भजनों की सरिता प्रवाहित करेगी। इस अवसर पर आयोजन स्थल को फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया जाएगा और विभिन्न देव-प्रतिमाओं की मनोरम झांकियां सजाई जाएगी।


