Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आधा दर्जन छात्राएं बनी सबल के सितारे

वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

श्री सबल शिक्षण संस्थान, द्वारा संचालित श्री सबल संस्कार भारती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व छात्रावास की छात्राओं ने एक बार फिर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की परीक्षाओं में शानदार अंक प्राप्त किये है। संस्थान के मैनेजर लक्ष्मणसिंह देवल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ छात्रा टीना पुत्री गोपाल सीरवी ने 96.50 प्रतिशत एवं अक्षरा शर्मा पुत्री महावीर शर्मा ने 94.00 प्रतिशत, खुशी वैष्णव पुत्री मुकेश वैष्णव ने 92.00 प्रतिशत तथा रेणु कंवर पुत्री सोहन सिंह ने 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रौशन किया। देवल ने बताया कि कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में भी छात्रा ललिता पुत्री गोपाल सीरवी ने 93. 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। संस्थान के संस्थापक निदेशक महेन्द्र दान देथा ने टीना सीरवी एवं ललिता सीरवी दोनों बहिनों सहित समस्त छात्राओं को शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. संतोष शर्मा, प्रधानाचार्य भंवरसिंह उदावत, मुकेश शर्मा, स्नेहलता शर्मा, मेघराज जोशी, रामनिवास पटेल, सरिता चौधरी, खुशबू नोगिया, गजेन्द्र देथा, ओम प्रकाश वैष्णव, हर्षिता प्रधान, शैतानराम गहलोत, स्वाती पाठक, पुष्पा चौहान, रामसिंह, नीरु कंवर व रामकरण देथा सहित समस्त शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor