Explore

Search

Friday, September 4, 2026, 10:12 am

Friday, September 4, 2026, 10:12 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत विकास परिषद : भारत को जानो लिखित परीक्षा में बच्चों ने दिखाया उत्साह

37 स्कूलों में आयोजित परीक्षा में कनिष्ठ वर्ग में 1511 और वरिष्ठ वर्ग में 2724 और कुल 4235 विद्यार्थियों ने भाग लिया

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा की ओर से अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित परीक्षा का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। जोधपुर मुख्य शाखा के सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने बताया कि कुल 37 विद्यालयों में आयोजित इस परीक्षा में कनिष्ठ वर्ग में 1511 एवं वरिष्ठ वर्ग में 2724 कुल 4235 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

भारत को जानो प्रकल्प संयोजक गोविंदराम डागा ने बताया कि संत देवाराम पब्लिक स्कूल में परीक्षा के आयोजन के दौरान भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम रंगा एवं क्षेत्रीय संगठन सचिव जे.पी. शर्मा, प्रांतीय महासचिव दिनेश पेड़ीवाल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्तर से लेकर प्रांतीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर तक किया जाता है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति ज्ञान एवं जागरूकता का विकास करना है।
परीक्षा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत को जानो प्रकल्प संयोजक गोविंद डागा एवं उनकी पूरी टीम, साथ ही सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण, शिक्षक एवं स्टाफ का भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। सभी के सहयोग, समर्पण एवं अथक प्रयासों से यह वृहद शैक्षणिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor