Explore

Search

Sunday, September 6, 2026, 11:04 am

Sunday, September 6, 2026, 11:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्रीदेव नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण बाल चरित्र कथा आयोजन 6 से

महामंडलेश्वर प्रणवानंद सरस्वती करेंगे श्रीमद्भागवत के दसवें स्कंध की व्याख्या

के बी व्यास, दुबई

चातुर्मास के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण के बाल चरित्र पर 11 दिवसीय विशेष प्रवचन का आयोजन श्रीदेव नारायण मंदिर, भगत की कोठी, जोधपुर, राजस्थान में किया जा रहा है ।कथा का आयोजन 6 सितंबर से 16 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

कथा में महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी प्रणवानंद सरस्वती महाराज श्रीमद् भागवत के दसवें स्कंध में दिये गए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी विविध लीलाओं एवं भक्तिमय प्रसंगों की व्याख्या कथा के माध्यम से करेंगे।

श्रीदेव नारायण मंदिर समिति, भगत की कोठी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चातुर्मास के दौरान आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रीमद्भागवत महापुराण के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, उनके दिव्य चरित्र एवं सनातन संस्कृति में निहित आध्यात्मिक संदेशों को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं के साथ मानव जाति को दिए गए उपदेश की व्याख्या महामंडलेश्वर प्रणवानंद सरस्वती महाराज प्रतिदिन करेंगे। कथा के साथ श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव व अन्य आयोजन पर विभिन्न झांकिया, भोग और श्रृंगार भी किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया है।

kul bhushan
Author: kul bhushan