मानव धर्म : आम आदमी की सेवा और वार्ड के साथ-साथ शहर के विकास की भावना से वार्ड 22 से भाजपा से चुनाव लड़ रही डॉ. सुगधा गोयल ने कहा- रक्तदान करके हम जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे लोगों को नया जीवन दे सकते हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का आभार जताया।
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
वार्ड 22 से भारतीय जनता पार्टी के नेक, निर्भीक और सशक्त उम्मीदवार डॉ. सुगंधा गोयल का प्रचार जारी है। उनका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इसी बीच कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की मदद और मानव धर्म की भावना से डॉ. सुगंधा गोयल की सेवा की भावना से प्रेरित होकर रक्तदान कर अपनी नेक भावनाएं अभिव्यक्त की। इसके लिए डॉ. सुगंधा गोयल ने आभार जताया और कहा कि रक्तदान करना मानव सेवा और जनहितार्थ का कार्य है। रक्तदान से हम जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे व्यक्ति की जान बचाने में योगदान दे सकते हैं। रक्तदान करने वालों में वार्ड 22 के कार्यकर्ता अनीश सोलंकी, सौरभ संभवानी, हुकम सिंह भाटी और विशाल प्रजापत शामिल हैं।






