Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:33 am

Sunday, October 18, 2026, 7:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पिलानी के डॉ. राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

दिलीप कुमार पुरोहित. रानीखेत. पिलानी

मूलतः उत्तराखंड के रानीखेत के नैथना गांव निवासी एवं हाल पिलानी (राजस्थान) निवासी डॉ.दिवाकर पाठक के बेटे डॉ.राघव पाठक को जर्मनी की शीर्ष वैज्ञानिक संस्था जर्मन सोसायटी फॉर मैटेरियल्स साइंस द्वारा प्रतिष्ठित नाचवुचस्प्रीस युवा वैज्ञानिक अवार्ड के लिए चुना गया है।

उन्हें यह पुरस्कार 28 सितंबर को डार्मस्टाट में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार मैटेरियल साइंस और कंप्यूटेशनल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए दिया जा रहा है। डॉ.राघव वर्तमान में जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टटगार्ट के इंस्टीट्यूट फॉर स्टैटिसटिक्स एंड डायनामिक्स ऑफ एयरोस्पेस स्ट्रक्चर्स में शोधकर्ता हैं। उनके नाम 15 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र तथा 5 पेटेंट दर्ज हैं। डॉ.राघव उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य स्व.रामदत्त पाठक एवं अध्यापिका स्व.मुन्नी देवी पाठक के पौत्र तथा ज्योतिषाचार्य संजय पाठक के भतीजे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ शिक्षक रमेश चंद्र पुजारी, बबिता पुजारी सहित समाजसेवियों ने बधाई दी है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor