दोनों सगी बहनें हैं
सुनील वर्मा. जोधपुर
जयपुर में आयोजित 45वीं नॉर्थ जॉन शूटिंग चैंपियनशिप -2026 में जोधपुर की शिवांगिनी राठौड़ पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व अंबिकेश्वरी राठौड़ पाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । दोनों ही सगी बहनें हैं ।
शिवांगिनी राठौड़ पाल ने शॉटगन स्कीट इवेंट में शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसमें इसने सीनियर महिला, जूनियर महिला और यूथ महिला इसकी तीनों कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया । शिवांगिनी राठौड़ पाल राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा है ।अंबिकेश्वरी राठौर पाल ने शॉटगन स्किट इवेंट में शानदार परफॉर्मेंस देते हुए सीनियर महिला, जूनियर महिला और यूथ महिला स्किट तीनों कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया । अंबिकेश्वरी मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर की छात्रा है । दोनों ही बहनें ओलंपियन और मशहूर शूटिंग कोच पुंछ के सोमेंद्र सिंह से प्रशिक्षण लेती है ।


