राइजिंग भास्कर. जोधपुर
नगर निगम जोधपुर के वार्ड 62 से भाजपा प्रत्याशी संजय दईया ने आज क्षेत्र में रैली निकालकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रैली फतेहपोल से रवाना होकर चांद बावड़ी, गूंदी का मोहल्ला, नवचौकिया, जूनी मंडी, आड़ा बाजार, पिपलेश्वर महादेव, भीमजी की हथाई, दर्जियों का चौक होते हुए बोहरों की पोल पहुंची।
रैली के दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय दईया ने स्थानीय मतदाताओं से संपर्क कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। विभिन्न मोहल्लों में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने रैली का स्वागत किया और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए।
रैली में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक व्यास, राजेंद्र बोहरा, मनीष व्यास, जगत नारायण जोशी, मधुमति बोड़ा, दीपक व्यास, मुकेश व्यास, जुगल तापड़िया, महेंद्र कांकरिया, कविता कृष्णमूर्ति, महेश पवार, महेंद्र पुरोहित, ओम प्रकाश बोहरा, राहुल बोड़ा, शिवदत्त व्यास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


