Explore

Search

Wednesday, September 16, 2026, 1:49 pm

Wednesday, September 16, 2026, 1:49 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संतों के सान्निध्य में लोक देवता बाबा रामदेव मेले का शुभारंभ

सुनील वर्मा. जोधपुर

शहर के आराध्य लोक देवता बाबा रामदेव जी के मेले का संतों के पावन सानिध्य में विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से सैनाचार्य अचलानन्द जी महाराज, बड़ा रामद्वारा सूरसागर के डॉ. रामप्रसाद महाराज, हिंगलाज मंदिर चौखा के सर्वानन्द जी महाराज, श्री श्री सोमेश्वर गिरी जी महाराज, अनुभव दास जी महाराज तथा दुर्गा मंदिर शास्त्रीनगर के पंडित महेंद्र जी व्यास सहित कई पूजनीय संतों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

इस अवसर पर मेला आयोजन समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद दहिया, सचिव नरेन्द्र गोयल व शशीकांत, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा, प्रचार मंत्री राजेन्द्र सोलंकी एवं सदस्य दिनेश पंवार ने संतों का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor