Explore

Search

Wednesday, September 16, 2026, 1:50 pm

Wednesday, September 16, 2026, 1:50 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जल भंडारण एवं आवश्यक रख-रखाव के कारण 13 सितंबर को जलापूर्ति बंद रहेगी

सुनील वर्मा. जोधपुर

जल भंडारण तथा आवश्यक रख-रखाव कार्य के कारण 13 सितंबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी। इसके फलस्वरूप कायलाना, चौपासनी एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 13 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 14 सितंबर को तथा 14 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 15 सितंबर को की जाएगी।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एवं तख्तसागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों—सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों, पाल बाईपास एवं शिल्पग्राम के आसपास—में 13 सितंबर को प्रातः 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में 14 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 15 सितंबर को तथा 15 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 16 सितंबर को की जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor