नियमित उपस्थिति और शिक्षा की निरंतरता बढ़ाने के लिए सरकार की पहल
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
9783414079 diliprakhai@gmail.com
सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क यूनिफॉर्म योजना शुरू की। योजना का शुभारंभ 1 जुलाई 2004 को हुआ था। इसका उद्देश्य बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा में निरंतरता बनाए रखना है।
प्रमुख तथ्य :
- कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी लाभ के पात्र।
- बालक और बालिकाएं दोनों शामिल।
- स्कूल यूनिफॉर्म के लिए सहायता दी जाती है।
- नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना योजना का प्रमुख उद्देश्य।
- देशभर में लागू सरकारी पहल के तहत राजस्थान के विद्यार्थी भी शामिल।
