दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
देशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने वाली इस योजना का लाभ राजस्थान के पात्र शिक्षक भी उठा सकते हैं। इसका उद्देश्य शिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान को सार्वजनिक पहचान देना और स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देना है।
प्रमुख तथ्य :
- पात्रता: मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पात्र शिक्षक व प्रधानाध्यापक।
- राजस्थान: राज्य सरकार, स्थानीय निकाय, सहायता प्राप्त तथा राज्य बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के शिक्षक शामिल।
- चयन: निर्धारित मापदंडों के आधार पर स्क्रीनिंग व राष्ट्रीय स्तर पर चयन।
- सम्मान: उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक पहचान और सम्मान दिया जाता है।

