Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:25 am

Sunday, October 18, 2026, 6:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर निवासी मलिका सुथार को पी.एच.डी की उपाधि

जोधपुर। जोधपुर निवासी डॉ. मलिका सुथार, पत्नी वरुण सुथार एवं सुपुत्री मीनाक्षी सुथार एवं विजय कुमार सुथार को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे द्वारा वनस्पति विज्ञान विषय में पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “स्टडीज़ ऑन मेलानिन प्रोड्यूसिंग फंजाई एंड इवैल्यूएशन ऑफ इट्स बायोएक्टिव पोटेंशियल” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनका शोध कार्य आघारकर रिसर्च इंस्टीट्यूट, पुणे में वैज्ञानिक डॉ. संजय के. सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

डॉ. मलिका सुथार ने अपना शोध कार्य फंगल मेलानिन तथा उसके विभिन्न जैव सक्रिय गुणों के अध्ययन पर केंद्रित किया। उनके शोध में मेलानिन उत्पादक कवकों की पहचान एवं उनके संभावित जैविक अनुप्रयोगों का विस्तृत अध्ययन किया गया। डॉ. मलिका सुथार की इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवारजनों, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor