Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पर्यावरणप्रेमियों का मेला 5 जून को…क्लाइमेट चेंज, हीटवेव, जैव विविधता और भी गंभीर मुद्दों पर होगा मंथन…आप आ रहे हैं न!

पर्यावरण बचाने की जागरूक लोगों की अनूठी पहल…

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ अरण्य के साथ जोधपुर के पर्यावरणप्रेमियों की जोधपुर को गंभीर परिणामों से बचाने की अनूठी पहल। भूतेश्वर वनखंड बाईजी महाराज आश्रम में सुबह 7:30 पर होगी संगोष्ठी

डीके पुरोहित. जोधपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को सुबह 7:30 बजे भूतेश्वर वनखंड बाईजी महाराज आश्रम में सुबह 7:30 बजे यूथ अरण्य की ओर से संगोष्ठी होगी। इसमें पर्यावरणप्रेमी विभिन्न मुद्दों पर न केवल मंथन करेंगे वरन इसमें एक्सपर्ट भी शामिल होंगे जो आज के गंभीर मुद्दों पर शहरवासियों का मार्गदर्शन करेंगे।

बढ़ती गर्मी का त्राहिमाम सर्वत्र है। हीट वेव रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई ग्रुप्स सक्रिय है। सभी जगहों पर बढ़ती गर्मी की ही चर्चा हो रही है। कोई मजाक में करता है, कोई हंसी में उड़ा देता है। अब अगर क्लाइमेट चेंज को गंभीरता से नहीं लिया तो हमारी सभ्यता पर प्रश्न चिन्ह लग सकते हैं। आने वाले दस वर्षों में ही गंभीर खतरा खड़ा हो जाएगा। इस संगोष्ठी में इसी भविष्य के खतरे की ओर इशारा किया जाएगा। साथ ही लिए जाएंगे निर्णय ताकि पीढ़ियां सुरक्षित रह सकें।

पौधरोपण और बचाव के उपायों की चर्चा में शहरवासी आमंत्रित

पर्यावरणविदों ने बताया कि पौधरोपण अैर बचाव के उपायों की चर्चा में शहरवासी आमंत्रित है। कोई भी व्यक्ति और संस्थान इस चर्चा में शामिल हो सकता है। इसमें बिना विचारे पौधरोपण, बिना आवश्यकता रेस्क्यू, बिना चिंतन किसी पक्षी और जानवरों को प्रमोशन करना आदि विषयों पर आने वाली बरसात से पूर्व क्या तैयारियां हो इस पर निम्न बिंदुओं पर दल बनाए जाएंगे..
1. पौध चयन, कौनसे पौधे लगाए जाए।
2. बीजों को उगाने के स्थान का चयन।
3. कौनसा मौसम श्रेष्ठ शाखाओं को रोपने का।
4. जोधपुर की जैव विविधता पर बात।
5. सर्पों का आगमन होने पर क्या करें।
6. पक्षियों में किस प्रजाति को हमारे सहयोग की ज़रूरत।
7. अर्बन वाइल्डलाइफ में हर एक व्यक्ति बन सकता है संरक्षक।
8. पेरेंटिंग का अभिन्न अंग है प्रकृति से स्नेह, बच्चों में ये भाव जगाना।
9. सिर्फ ट्रैकिंग ही नहीं, बल्कि प्रकृति दर्शन भी अनिवार्य।
10. आप भी बने नेचर वॉरियर हमारे साथ।

फील्ड एक्सपर्ट, अर्बन वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र आदि एक्सपर्ट होंगे शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संगोष्ठी में कई फील्ड एक्सपर्ट, कई अर्बन वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र विशेषज्ञ, पक्षियों, सर्पों और जंगली जानवरों के व्यवहार विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। अगर कोई संस्थाएं इसमें जुड़ना चाहें तो स्वागत है। अगर आपमें भी पेड़ों जंगलों और पंछियों से दोस्ती का जज़्बा है तो ज़रूर आएं बाईजी महाराज आश्रम भूतेश्वर वन खंड.
हम “यूथ अरण्य” आपका इंतजार करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor