आगे बढ़ें, लेकिन ऐसा कि हमारी उपलब्धियां दूसरों के लिए प्रेरणा बनें, पीड़ा का कारण नहीं। यही जीवन की सुंदर प्रार्थना है।
राइजिंग भास्कर डेस्क. जोधपुर
जीवन में आगे बढ़ना हर व्यक्ति का लक्ष्य होना चाहिए, लेकिन हमारी प्रगति की राह ईमानदारी और सच्चाई से होकर गुजरनी चाहिए। किसी को गिराकर, किसी का अहित करके या छल-कपट से मिली सफलता लंबे समय तक खुशी नहीं देती। सच्ची सफलता वही है, जिसमें हमारी तरक्की के साथ दूसरों का सम्मान और हित भी सुरक्षित रहे। हमें अपने परिश्रम, प्रतिभा और अच्छे कर्मों पर विश्वास रखना चाहिए। किसी की सफलता से ईर्ष्या करने के बजाय उससे प्रेरणा लेकर स्वयं को बेहतर बनाना चाहिए। आगे बढ़ें, लेकिन ऐसा कि हमारी उपलब्धियां दूसरों के लिए प्रेरणा बनें, पीड़ा का कारण नहीं। यही जीवन की सुंदर प्रार्थना है।

