Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:25 am

Sunday, October 18, 2026, 6:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

HEALTHWISEPN : स्वस्थ जीवन के 12 संकल्प

राइजिंग भास्कर डेस्क. जोधपुर

स्वास्थ्य केवल बीमारी से मुक्त रहने का नाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और विचारों के संतुलन का नाम है। HEALTHWISEPN 12-POINT FORMULA जीवनशैली को स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए 12 सरल सूत्र प्रस्तुत करता है।

H – HEREDITY (वंशानुगतता): परिवार में चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी प्रवृत्तियों को समझना जरूरी है। जागरूकता से समय रहते सावधानी बरती जा सकती है।

E – EXERCISE (व्यायाम): नियमित व्यायाम शरीर को सक्रिय, मजबूत और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक है।

A – ATTITUDE (दृष्टिकोण): सकारात्मक सोच कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास बनाए रखती है। अच्छा दृष्टिकोण जीवन को बेहतर बनाता है।

L – LIFESTYLE & SLEEP (जीवनशैली और नींद): संतुलित दिनचर्या और पर्याप्त नींद शरीर व मस्तिष्क को आराम और पुनः ऊर्जा देती है।

T – THOUGHTFUL DIET (संतुलित आहार): भोजन स्वाद के साथ आवश्यकता और पोषण को ध्यान में रखकर लेना चाहिए।

H – HYDRATION (WATER): पर्याप्त पानी पीना शरीर के सामान्य कार्यों और ऊर्जा संतुलन के लिए आवश्यक है।

W – WALKING (पैदल चलना): रोजाना पैदल चलना सरल और सहज शारीरिक गतिविधि है, जिसे दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सकता है।

I – INNER PEACE (RELIGION): आध्यात्मिकता, प्रार्थना और धार्मिक चिंतन मन को शांति तथा जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं।

S – SMILE & SOCIAL RELATIONS (मुस्कान और रिश्ते): मुस्कुराहट और अच्छे सामाजिक संबंध भावनात्मक प्रसन्नता बढ़ाते हैं।

E – ENVIRONMENT/NATURE (प्रकृति): स्वच्छ वातावरण और प्रकृति के साथ समय बिताना मन को सुकून और ताजगी देता है।

P – PRANAYAMA (प्राणायाम): नियमित प्राणायाम श्वास पर ध्यान केंद्रित करने और मन को शांत करने में सहायक हो सकता है।

N – NO TIME WASTE (समय की बचत): सोशल मीडिया और बेवजह की गपशप में समय न गंवाकर उसे परिवार, अध्ययन, सेवा और रचनात्मक कार्यों में लगाएं।

इन 12 सूत्रों को जीवन में धीरे-धीरे अपनाकर हम स्वास्थ्य के साथ सकारात्मक सोच, अनुशासन और प्रसन्नता को भी अपना सकते हैं। स्वस्थ जीवन एक दिन की उपलब्धि नहीं, बल्कि रोज के छोटे-छोटे अच्छे निर्णयों का परिणाम है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor