Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 8:57 am

Thursday, August 27, 2026, 8:57 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

निशुल्क सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया

शिव वर्मा. जोधपुर

वैष्णव देवी माता मंदिर सामुदायिक भवन सूथला में जियो और जीने दो संस्था ने महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया। संस्थान के संस्थापक महावीर कांकरिया, एडवोकेट विजय शर्मा, कन्हैया लाल मेघवाल व पार्षद अजय सिंह मेंडतिया तथा विजय सिंह के सहयोग से गजानंद कॉलोनी सूथला में महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई केंद्र का उद्घाटन महिला प्रशिक्षिता सरोज व धनजी प्रजापत, मंजु जांगिड, मांगीलाल प्रजापत, पुजारी छैल सिंह, सत्य नारायण, श्रवण, मुकेश व मोहल्ला निवासियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया।

इस मौके पर एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले कई सालों से गऊ जीव जंतु पशु पक्षी सेवा के कार्य आमजन पशु पक्षी के लिए मन भावन आहार चुग्गा दाना शीतल छाव शुद्ध जल ऑक्सीजन मिलने हेतु वृक्ष निरंतर लगा कर पृथ्वी को हरा भरा कर पर्यावरण को बढ़ावा देते आ रहे हैं। मूक पक्षियों के लिए पानी की कुंडिया व परिंडे लगा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं के भी कई केम्प भी लगाते रहते हैं। इसके साथ समाज सेवी विजय सिंह मेंडतिया ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत अब यह शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भय व स्वालंबन बनाने की आवश्यकता के तहत महिलाओ के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र जियो और जीने दो संस्था के सहयोग से आज से लगाया गया है। पार्षद अजय सिंह मेडतिया ने आभार प्रकट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor