Explore

Search

Sunday, July 12, 2026, 9:37 pm

Sunday, July 12, 2026, 9:37 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

साहित्य धारा से सराबोर फलोदी… कवियों ने श्रोताओं का मन मोहा

राखी पुरोहित. फलोदी

सुथार समाज छात्रावास में श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स व विश्वकर्मा साहित्य संगम के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून को रात्रिकालीन काव्य संध्या एवं साहित्यिक चर्चा का आयोजन किया गया । आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने खूब वाहवाही लूटते हुए श्रोताओं का मन मोह लिया। देर रात निशीथ वेला तक श्रोतागण डटे रहे।
श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स के स्थापना दिवस पूर्व संध्या पर काव्य संध्या एवं साहित्यिक चर्चा के दौरान कवि कहानीकार /कवि गोरधन सुथार “मनु”, भूराराम सुथार”मुक्त” , अर्जुन सुथार “अर्जन” , भोमराजजी सुथार , बाबूलाल जी , मानारामजी , संजयजी , अरविंद जी , सोहन जी , हरीशजी , सवाईजी , डूंगरजी , देवेन्द्र जी सहित अनेक प्रतिष्ठित कवि उपस्थित रहें । गोरधन सुथार “मनु” ने अपनी रचना ” मेरे अकेले के चाहने से…ग़जल की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरीं। भूराराम सुथार “मुक्त” ने अपनी कविताओं से लोगों का मन मोह लिया। कवि अर्जुन सुथार ‘ अर्जन ‘ ने सामाजिक उन्नयन पर ‘संगत’ नामक काव्यगीत की प्रस्तुति से सभी को आकर्षित किया । इसी तरह अन्य कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता सुनाई। देर रात तक कार्यक्रम में मंच संचालन गोरधन सुथार ‘ मनु ‘ ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor