Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 7:24 pm

Friday, July 10, 2026, 7:24 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जाली भारतीय मुद्रा बनाने की मशीनरी व 28400 रूपये के नकली नोट के साथ मुल्जिम गिरफ्तार

शिव वर्मा. जोधपुर

जिला विशेष टीम द्वारा जाली भारतीय मुद्रा बनाने की मशीनरी व 28400 रुपए के नकली नोट के साथ मुल्जिम को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि अति.पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के नेतृत्व में जिला विशेष टीम द्वारा जाली भारतीय मुद्रा बनाने की मशीनरी व 28400 रूपये के नकली नोट के साथ मुल्जिम को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि  09 जून 2024 को अति.पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के नेतृत्व में नकली नोट बनाने की आसूचना अमानाराम सउनि. जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण द्वारा एकत्रित की जाकर मुल्जिम को मय मशीनरी व नकली नोट के साथ गिरफ्तार करने के लिये थानाधिकारी ओसियां राजेश कुमार गजराज के साथ आसूचना के आधार पर बाबूराम पुत्र धोकलराम बागड़वा विश्नोई निवासी – बागड़वा की ढ़ाणी, महादेव नगर, चिराई पुलिस थाना ओसियां के रहवासी मकान में दबिंश दी गयी तो वहां पर बड़ी मात्रा में नकली नोट बनाने की सामग्री यथा स्कैनर मय रंगीन प्रिन्टर, कागज की रिम, कागज व कट्टर आदि मिले साथ में 500 रूपये के 56 नोट व 200 रूपये के 02 नोट कुल 28400 रूपये जिस पर पुलिस टीम द्वारा कब्जा पुलिस लिया जाकर मुल्जिम बाबूराम पुत्र धोकलराम बागड़वा विश्नोई निवासी – बागड़वा की ढ़ाणी, महादेव नगर, चिराई पुलिस थाना ओसियां को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो बताया कि कि मैं महाराष्ट्र में गैस वितरण का कार्य करता था, इस धन्धे में मेहनत काफी थी और रूपये कम थे और मैं जल्दी से जल्दी अमीर बनना चाहता था। मैने सोशल मीडिया पर नकली नोट बनाने की बात पढ़ी और मैने मैने यूट्युब पर नकली नोट बनाने की विधि सीखी ताकि जल्दी अमीर बन जाऊ। इससे लिये मैने मध्यप्रदेश के इन्दौर से स्कैनर मय रगीन प्रिन्टर खरीद लिया और नकली नोट बनाने के लिये आवश्यक सामग्री यथा कागज की रिम, कागज व कट्टर आदि खरीद कर मैं गांव आ गया और गांव में नकली नोट बनाने का कार्य प्रारम्भ किया।
पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही पर पुलिस थाना ओसियां में मुकदमा नम्बर 169/2024 धारा धारा 489ए, 489बी, 489 सी, 489 डी भादस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। उक्त तस्कर मुल्जिम को गिरफ्तार करने व आसूचना एकत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले जिला जोधपुर ग्रामीण की टीम से राजेश कुमार गजराज थानाधिकारी ओसियां, अमानाराम सउनि, सेठाराम विश्नोई, किशोर दुकतावा, किशनाराम पूनिया, रविप्रकाश, जस्सी महिला कानि, नाथूराम, रामप्रकाश, घेवरराम, हसराम, रामी म.का., रामनिवास, राजेन्द्रसिंह, मोहनसिंह, बाबूलाल की विशेष भूमिका रही जिन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor