बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन 16 से एलएचबी रैक से चलने लगेगी
-रणकपुर एक्सप्रेस भी एलएचबी डिब्बों से संचालित होने लगी
जोधपुर। बाड़मेर से चलकर ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन 16 जून से अत्याधुनिक सुविधाओं वाले एलएचबी रैक से चलना प्रारंभ हो जाएगी। जबकि रणकपुर एक्सप्रेस का बुधवार से एलएचबी रैक से संचालन प्रारंभ कर दिया गया।
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं जिसके चलते ट्रेनों को परंपरागत आईसीएफ कोचों की जगह अत्यधिक सुविधायुक्त एलएचबी डिब्बों वाले रैक से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन 14888/14887,बाड़मेर -ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन का 16 जून से एलएचबी रैक से संचालन प्रारंभ किया जा रहा है जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक होगा।
उन्होंने बताया कि ट्रेन 14888,बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 16 जून से तथा ट्रेन 14887,ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ऋषिकेश से 18 जून से एलचबी रैक से चलाई जाएगी।
रणकपुर एक्सप्रेस का एलचबी रैक से संचालन हुआ प्रारंभ
इधर ट्रेन 14707,लालगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस बुधवार से लालगढ़ से अत्याधुनिक एलचबी डिब्बों के रैक से चलना शुरू हो गई। ट्रेन वापसी में दादर से 13 जून को भी लालगढ़ के लिए एलचबी रैक से चलना प्रारंभ हो जाएगी जिससे यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी।
000
हरिद्वार और अयोध्या के लिए इसी माह चलेगी समर स्पेशल ट्रेनें
● भगत की कोठी से हरिद्वार वाया डेगाना-रतनगढ़-चुरू समर स्पेशल 20 और 27 जून को दो ट्रिप चलेगी
● जोधपुर से अयोध्या के रास्ते मऊ समर स्पेशल 15,22 व 29 जून को 3 ट्रिप होगी संचालित
● गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देख रेलवे का फैसला
जोधपुर। रेलवे द्वारा गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए जोधपुर से हरिद्वार और मऊ स्टेशनों के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
जोधपुर के उपनगरीय भगत की कोठी से हरिद्वार के लिए समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (2 ट्रिप) इस माह की 20 और 27 जून को वाया डेगाना-रतनगढ़-अंबाला के रास्ते संचालित होगी जबकि जोधपुर से मऊ के लिए समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 15 से 29 जून तक (3 ट्रिप) वाया जयपुर-लखनऊ-अयोध्या के रास्ते संचालित की जाएगी जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेन 04821भगत की कोठी-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल भगत की कोठी से 20 और 27 जून गुरुवार को सुबह 8.30 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार प्रातः 3.40 बजे हरिद्वार पहुंच जाएगी। जबकि वापसी में ट्रेन 04822,हरिद्वार से 21 व 28 जून शुक्रवार सुबह 5 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11.55 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
ट्रेन आवागमन में गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,छोटी खाटू,डीडवाना,लाडनूं,सुजानगढ़, रतनगढ़, चुरू,सादुलपुर,हिसार,जाखल,सुनाम उधम सिंह वाला,धुरी,पटियाला,राजपुरा,अंबाला,सहारनपुर,हांसी व रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
होंगे इतने डिब्बे
ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु 4 थ्री टायर एसी,10 द्वितीय श्रेणी शयनयान,2 सामान्य श्रेणी व 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
जोधपुर से मऊ समर स्पेशल
डीआरएम ने बताया कि अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए ट्रेन 04823,जोधपुर-मऊ समर स्पेशल जोधपुर से 15 से 29 जून प्रत्येक शनिवार को सायं 5.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11.20 बजे मऊ पहुंच जाएगी। जबकि वापसी में ट्रेन 04824,मऊ से 17 और 24 जून तथा 1 जुलाई सोमवार सुबह 4 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.55 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
आवागमन में ट्रेन पीपाड़ रोड,गोटन,मेड़ता रोड,रेन,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावा सिटी,फुलेरा,जयपुर,गांधीनगर ,बांदीकुई,भरतपुर,मथुरा जंक्शन,हाथरस, कासगंज,फर्रुखाबाद,कन्नौज,कानपुर,लखनऊ,अयोध्या,शाहगंज,खोरासन रोड,आजमगढ़ व मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
होंगे इतने कोच
ट्रेन में यात्रियों के लिए 4 थ्री टायर एसी,10 द्वितीय श्रेणी शयनयान,2 सामान्य श्रेणी व दो गार्ड एसएलआर सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
000
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/अस्थाई ठहराव रहेगी
कुछ रेलसवाएं मालखेडी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी
जोधपुर। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मण्डल पर बीना मालखेडी-महादेवखेडी रेलखण्डों के मध्य स्थित बीना मालखेडी-महादेवखेडी स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20471, लालगढ-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.06.24, 23.06.24, 30.06.24 व 07.07.24 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20472, पुरी- लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.06.24, 26.06.24, 03.07.24, 10.07.24 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 18573, विषाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.06.24 व 04.07.24 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 18574, भगत की कोठी-विषाखापट्टनम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 29.06.24 व 06.07.24 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित मार्ग (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20481, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 12.06.24, 19.06.24, 26.06.24 व 03.07.24 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग सोगरिया-गुना-बीना-भोपाल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटा-नागदा- संत हिरदारामनगर-भोपाल होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 15.06.24, 22.06.24, 29.06.24 व 06.07.24 को तिरूच्चिराप्पल्लि से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग भोपाल-बीना-सोगरिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भोपाल-संत हिरदारामनगर-नागदा-कोटा होकर सचांलित होगी।
उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवा मालखेडी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी
1. गाडी संख्या 18573, विशाखापट्टनम-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 20.06.24, 27.06.24 व 04.07.24 को विशाखापट्टनम से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा मालखेडी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।



