Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 5:33 am

Wednesday, August 26, 2026, 5:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महिला सशक्तिकरण के लिए योग : उम्मेद स्टेडियम में योगाभ्यास शुरू

राखी पुरोहित. जोधपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस वर्ष की थीम है महिला सशक्तिकरण के लिए योग। इसी थीम के तहत बुधवार से उम्मेद स्टेडियम में योगाभ्यास शुरू हुआ। दशम अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किये जाने वाले सामान्य योगाभ्यास के दस दिवसीय पूर्वाभ्यास का शुभारम्भ बुधवार को राजकीय उम्मेद स्टेडियम में किया गया। जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग जोधपुर के उप निदेशक डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

आयुर्वेद विभाग जोधपुर के उप निदेशक डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि योगाभ्यास एक दिन किया जाने वाला अनुष्ठान नही है, अपितु हमें इसे दैनिक जीवन में अपनाना होगा। इस बार की थीम महिला सशक्तिकरण के लिए योग है। अत: महिलाओं को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है, साथ ही आज की बदलती जीवन शैली में अधिकांश लोग शारीरिक व मानसिक बीमारियों में जकड़ते जा रहे हैं। योग, प्राणायाम, ध्यान आदि मानसिक तनाव को नियंत्रित करने में सक्षम हैं। बुधवार को डॉ गोपाल नारायण शर्मा के निर्देशन में योग प्रशिक्षक उपेन्द्र कच्छवाह व सुमन दाधीच ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रिया सञ्चालन का प्रदर्शन किया। आज योगाभ्यास में आयुष विभाग के अधिकारियो एवं कार्मिकों के साथ साथ एनी विभागों के कार्मिकों ने भी योगाभ्यास किया। उप निदेशक आयुर्वेद विभाग ने अधिकाधिक आमजन एवं सभी विभागों के अधिकारीयों एवं कार्मिकों को योगाभ्यास में भाग लेने की अपील की । उम्मेद स्टेडियम में 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 6.30 से 7.30 तक योगाभ्यास करवाया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]