Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 7:05 am

Tuesday, August 25, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजस्थान प्रशासनिक सेवा में नव चयनित गर्ग का अभिनंदन किया

बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कठोर परिश्रम का फल बताया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

खारिया मीठापुर निवासी नवरतन गर्ग के राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर एक सादे समारोह में अभिनंदन किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा कि यह सफलता कठोर परिश्रम व पढ़ाई में लगन का फल है।
आरएएस नवरतन गर्ग का जन्म 29 जुलाई 1994 को बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग के घर बिलाड़ा तहसील के खारिया मीठापुर गांव में हुआ। छ: भाई बहनों में सबसे छोटे नवरतन गर्ग 10 वीं तक की शिक्षा पैतृक गांव खारिया मीठापुर में सरस्वती बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में की। 10 वीं में 91.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बिलाड़ा तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12वीं विज्ञान वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलाड़ा से की। उस दौरान गर्ग को इंस्पायर अवार्ड मिला जिसमे उन्होंने हाइड्रोलिक्स बेस्ड मशीन्स का वर्किंग माॅडल भी बनाया जिसे जोधपुर जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और उनके माॅडल का चयन राजस्थान के टाॅप 5 माॅडल्स में हुआ और दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान मेले में भी भाग लेते हुए माडल प्रदर्शित किया। ग्रेजुएशन बी.टेक (मैकेनिकल) में जीत काॅलेज जोधपुर से की। फिर सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। प्रथम बार 2018 में आरएएस प्री क्वालिफाई किया लेकिन इंटरव्यू काॅल नही हुआ, दुसरे प्रयास आर ए एस 2021 में फाइनल सलेक्शन हुआ जिसमें कृषि विपणन राज्य सेवा में विपणन अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली। अभी वर्तमान में हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में प्रशिक्षु अधिकारी के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। उनके इस चयन को लेकर क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने एक सादे समारोह के दौरान अभिनंदन किया जिसमें बिलाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष रूपसिंह परिहार, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, बिलाड़ा प्रधान प्रगति कुमारी शिवराज सिंह भाटी, पीपाड़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सुरेंद्र टाक, पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी के प्रतिनिधि के रूप में बाबूलाल डूडी, भोपालगढ़ के पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गाराम सुथार, गणपत राम गोदारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश भंवरिया, जिला परिषद सदस्य कमला ओमप्रकाश भंवरिया, पूर्व पीपाड़ देहात मंडल अध्यक्ष बक्साराम कच्छावा, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष विक्रमसिंह राठौड़, बोरुंदा पूर्व सरपंच हनुमान सिंह राठौड़, भीखसिंह मेड़तिया, बहादुर सिंह राठौड़, मादलिया के पूर्व सरपंच भूराराम खदाव, पूर्व प्रधान सुमित्रा बिश्नोई, शिवराम लाम्बा, भंवरलाल विश्नोई, गंगाराम लालर, रामप्रकाश खोजा हरियाढाणा, पूर्व सरपंच रणवीर सिंह, मनमोहन मेघवाल, पूर्व सरपंच गीतादेवी गर्ग खारिया, माइनिंग इंजीनियर नंदकिशोर गर्ग, डॉक्टर निर्मल गर्ग, शिक्षाविद जीवाराम, चंद्र प्रकाश गोयल, युनूस पठान, रामदेव भंवरिया बोरुंदा, हनुमान खदाव मादलिया, सुरेन्द्र वैष्णव व गोपाल वैष्णव खारिया मीठापुर तथा सोहनलाल वैष्णव सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor