Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर रेल मंडल पर रेल मदद पोर्टल के माध्यम से 30,309 हजार यात्रियों की शिकायतों का समाधान

मंडल पर लगभग 35 मिनट में किया शिकायतों का समाधान

डीके पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर श्री पंकज कुमार सिंह मंडल रेल प्रबंधक के दिशा निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा/शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें है ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सकें। साथ ही भारतीय रेलवे पर एकीकृत रेल मदद पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, विकास खेड़ा नें बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल ऐप्प,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं।
वर्ष अप्रैल 2023 से मार्च 2024 में 24,426 व अप्रैल व मई माह 2024 को मिलाकर अब तक की अवधि में जोधपुर मंडल को रेल मदद पोर्टल पर 30,309 विभिन्न तरह की शिकायते प्राप्त हुई जिनका निस्तारण शत प्रतिशत औसतन 35 मिनट के समय में किया गया। जोधपुर मंडल को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की प्रतिक्रियायें भी (Feedback) प्राप्त हुई, जो यात्रियों द्वारा मंडल द्वारा यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिये दी गई। उक्त प्राप्त प्रतिक्रियायों में उत्कृष्ट (Excellent) व संतोषप्रद (Satisfactory) के रूप में प्राप्त हुई। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जोधपुर मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रयासरत हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor