Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:50 am

Thursday, July 9, 2026, 5:50 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

दो दिन परिवर्तित मार्ग से चलेगी रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

जयपुर मंडल पर तकनीकी कार्य प्रगति पर होने के कारण काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जयपुर मंडल के किशनगढ़-मंडावरिया स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य प्रगति पर होने के कारण रानीखेत एक्सप्रेस का मार्ग बदला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन 15014/15013,काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस जो 15 जून को काठगोदाम व 16 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह आवागमन में रेवाड़ी-रींगस- फुलेरा के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी तथा मार्ग में नारनौल,नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा,कुचामन सिटी,मकराना,डेगाना व मेड़ता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor