Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 9:26 pm

Friday, July 10, 2026, 9:26 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बोरुंदा में आज ईद उल अजहा मनाई जाएगी

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्यौहार सोमवार को मनाया जाएगा। इस दौरान कई मुस्लिम घरों में कुर्बानी भी की जाएगी।
ईद उल अजहा को लेकर रविवार को विभिन्न मुस्लिम मोहल्ले में ईद की पूर्व संध्या पर खरीदारी करते हुए लोग नजर आए। मौलाना मोहम्मद आलीम व अब्दुल रहीम कादरी ने संयुक्त रुप से बताया कि सोमवार को बोरुंदा में ईद की मुख्य नमाज दो स्थानों पर पढ़ी जाएगी। सदर बाजार स्थित ईदगाह में प्रात: 8 बजे तथा लौहारों के बास स्थित मस्जिद में भी ईद की मुख्य नमाज पढ़ी जाएगी जिसमें अमन चैन की दुआ की जाएगी। इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों विभिन्न आवश्यक तैयारियां देर रात तक पूरी करने में जुटे रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor