Explore

Search

Saturday, July 11, 2026, 10:36 pm

Saturday, July 11, 2026, 10:36 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

हरियाणा लोक प्रशासनिक सेवा में द्वितीय रैंक के साथ चयन होने पर खोजा का किया स्वागत

डॉ राधाकृष्णन विद्यालय में सरकारी नौकरी में चार चयनितों का अभिनंदन किया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

हरियाणा लोक प्रशासनिक सेवा में हरियाढाणा निवासी रविंद्र खोजा का द्वितीय रैंक के साथ चयन होने पर डॉ राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान में भव्य स्वागत किया गया।
संस्थान निदेशक बाबूलाल भाकर ने बताया कि डॉ राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को भूतपूर्व छात्रों का विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयन होने पर नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हरियाढाणा निवासी रविंद्र खोजा पुत्र नाथूराम खोजा का हरियाणा लोक प्रशासनिक सेवा में द्वितीय रैंक के साथ चयन होने पर, वासुदेव गहलोत पुत्र किशोर का रेलवे ग्रुप डी पॉइंट, रामेश्वर पुत्र नाथूराम खोजा का जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में एलडीसी, अजय पाल पूनिया का पटवारी पद पर चयन होने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच नरेंद्र देथा, रामसिंह मेहरु, दिग्विजय खोजा, भागीरथ पूनिया, प्रताप खोजा, कानाराम कड़वासड़ा, महेंद्र भाकर, छोटाराम, दिनेश कुमार, स्नेहलता दाधीच, रामनिवास पटेल, रामनिवास, मुकेश दाधीच ओमप्रकाश पीडीयार, नाथूदास वैष्णव, अर्जुन पूनिया, जितेंद्र वैष्णव, बजरंग व पांचाराम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor