Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:16 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:16 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हरियाढाणा से हरियाणा तक का सफर : हरियाणा प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त की

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

बोरुंदा के निकटवर्ती हरियाढाणा में किसान परिवार नाथूराम खोजा के घर 1996 को जन्मे रविंद्र खोजा ने कक्षा प्रथम से छः तक कि शिक्षा राजकीय विद्यालय खोजानगर खोजा की ढाणी में की इसके बाद कक्षा सात से दसवीं तक बोरुंदा स्थित डॉक्टर राधाकृष्णन उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2011 में दसवीं बोर्ड में 90 प्रतिशत से उत्तीर्ण की। बारहवीं कि शिक्षा रेड रोज विद्यालय जोधपुर से विज्ञान गणित से की। रविंद्र खोजा ने ग्रेजुएशन आई आई टी गुवाहाटी से केमीकल इंजिनियरिंग में की। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जामनगर में काम किया वहां से इस्तीफा देकर यूपीएससी सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरु की। हरियाणा प्रशासनिक सेवा हरियाणा सिविल सर्विसेज में दुसरे प्रयास में राज्य में दुसरी रैंक प्राप्त की। खोजा ने सफलता का श्रेय पिता नाथूराम व माता समुदेवी देवी को दिया। तीन भाई बहिनों में दुसरा भाई रामेश्वर खोजा जुनियर एसिस्टेंट विद्युत विभाग जोधपुर में तथा सबसे छोटी बहिन एम्स ॠषिकेस से नर्सिंग कर रही है।
इन्होंने जताई खुशी : बोरुंदा से मालीराम प्रभुदयाल शर्मा, मोतीलाल चौहान, बाबूलाल भाकर, कानाराम कड़वासरा, चिमानाराम भंवरिया, जगदीश टाक, हरियाढाणा से नेनाराम खोजा, रामचंद्र, रामसुख, तिल्लाराम, दिग्विजय सिंह खोजा, देवाराम, सुखराम ज्याणी, प्रतापराम खोजा, नेनाराम, किशनाराम अड़ींग, चेनाराम, रामकरण अड़ीग, जगदीश, रामचंद्र खोजा, प्रदीप जाट, राजूराम ज्याणी, हिमताराम पूनिया, सरपंच हंसराज भाटी, धर्माराम खोजा, उपसरपंच रामस्वरूप खोजा, पूर्व उप सरपंच सुरेश वैष्णव, वार्ड पंच प्रकाश फड़ाक, घनश्याम कुमावत सहित कई ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए रविन्द्र खोजा को बधाई दी। रविंद्र खोजा ने हरियाढाणा स्थित खाखीजी के धुणे पर सांवलदासजी महाराज से आशीर्वाद लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor