Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:15 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:15 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आईबीएफ के शिविर में महिलाएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

शिव वर्मा. जोधपुर

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन (आईबीएफ) की महिला इकाई एवं महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में महिला पुलिस द्वारा सेल्फ डिफेंस का साप्ताहिक प्रशिक्षण 21 जून से बड़ा गणेश मंदिर प्रांगण 16 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आयोजित किया जा रहा है, जिसका समापन 29 जून को होगा।
फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत के मार्गदर्शन से महिलाओ को आत्मरक्षा की सरल तकनीक सिखाई जा रही है। आईबीएफ की महिला जिलाध्यक्ष गायत्री उपाध्याय ने बताया कि शिविर में 60 से अधिक महिलाओं ओर बालिकाओं को साईबर अवेयरनेस, हेल्पलाईन नम्बर एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही हैं। जिलाध्यक्ष राजेश सारस्वत ने बताया कि इस कार्यक्रम में मोहल्ले के राजेश रूप राय, चंचल मकवाना, रेखा पंवार, पायल, जायनानी ,चक्रेश मेहता आदि विशेष सहयोग दे रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor