Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:16 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:16 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

व्यास पूर्णिमा और श्रीविग्रह प्रतिष्ठा प्रपत्र का विमोचन

भरत जोशी. जोधपुर

दईजर लाछा बासनी स्थित संवित धाम आश्रम में आगामी 17 से 21 जुलाई तक आयोजित होने वाली व्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव और स्वामी ईश्वरानन्द गिरि महाराज के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन के प्रपत्र का विमोचन किया गया। संत सरोवर सोमाश्रम, माउंट आबू के अधिष्ठाता स्वामी नारायण गिरि महाराज के सानिध्य में होने वाले महोत्सव में भाग लेने के लिए अनेक संत महात्मा और देश विदेश के सैंकड़ों साधक जोधपुर आयेंगे।

संवित साधनायन संस्थान की लक्ष्मी सोनी और शशिबाला कल्ला ने बताया की स्वामी ईश्वरानन्द गिरि महाराज की आदमकद विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 19 जुलाई को सुबह 10 बजे होगी तथा गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को मनाया जाएगा। संवित साधनायन संस्थान की अध्यक्षा रानी उषा देवी के निर्देशन में उत्सव की तैयारियां की जा रही है। उत्सव में संत महात्माओं के प्रवचन, वैदिक पूजा, अनुष्ठान के साथ वेदांत पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी। प्रपत्र विमोचन के समय रोहित सोनी, श्रीमती विजय कल्ला, डा दीपिका व्यास, डा आशीष व्यास, विनोद कल्ला, महेंद्र व्यास, दुर्गा व्यास,विनोद त्रिवेदी, महेश हर्ष, तरुण व्यास, दिव्यांश व्यास, लक्ष्मी बोहरा,शेखर थानवी, डा सी एस कल्ला, भरत जोशी,रामराज पुरोहित, अश्विनी व्यास, महेश बोहरा , के जी पुरोहित , श्रीमती संजू पुरोहित और दिनेश जोशी सहित अनेक साधक उपस्थित थे।

संस्थान के अशोक बोहरा और सुनील दाधीच ने बताया की संवित धाम में 17 से 19 जुलाई तक श्रीविग्रह प्रतिष्ठा हवन होगा जिसकी पूर्णाहुति 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे श्रीविग्रह प्रतिष्ठा के बाद होगी। इसी तरह 20 जुलाई को श्रीदक्षिणामूर्ति हवन प्रातः 7 बजे प्रारंभ होगा जिसकी पूर्णाहुति दोपहर 11 बजे होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor